- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Notice To Three District Ceo Negligence In Cm Helpline
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही तीन जनपद सीईओ को नोटिस
कलेक्टर ने की कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न करने पर कलेक्टर अनुग्रहा पी ने तीन जनपद पंचायतों के सीईओ को नोटिस जारी किया है। जिसमें 19 मार्च तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जनपद पंचायत बदरवास, नरवर, खनियांधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा पोहरी एवं पिछोर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। बदरवास के सीईओ दिनेश शाक्य, नरवर के लक्ष्मी नारायण पिप्पल, खनियांधाना के आरएस खरोले, पोहरी के तत्कालीन सीईओ अरविंद शर्मा एवं जनपद पंचायत पिछोर के तत्कालीन सीईओ गगन वाजपेयी शामिल है।