पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Notice To Three Officers For Being Absent In The Meeting

बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अफसरों को नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समय सीमा में काम करने के दिए निर्देश

शासकीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर इनसे जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कलेक्टोरेट की बैठक से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एमपीआरडीसी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी काम में अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए। सभी कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करके काम करें और अपने अधीनस्थों की भी समीक्षा करें। उन्होंने कहा जनगणना कार्य प्रारंभ हो गया है। अभी मकानों की गणना की जा रही है। सभी एसडीएम अनुविभाग स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित कर इसकी समीक्षा करें। बैठक में नान के जिला प्रबंधक को चना, मसूर, सरसों के उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की ग्राम बार लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में निर्देश दिए हैं कि ऐसे किसानों की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पटवारी से उसका सत्यापन कराया जा सके क्योंकि जल्द ही खरीदी कार्य शुरू होने वाला है।

खबरें और भी हैं...