- Hindi News
- National
- Kolaras News Mp News Obc General Assembly Held Rally In The City Said 27 Percent Reservation Should Be Implemented
ओबीसी महासभा ने नगर में निकाली रैली, बोले- 27 फीसदी आरक्षण हो लागू
ओबीसी महासभा द्वारा शुक्रवार को नगर में रैली निकाली गई। यह रैली बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां ओबीसी महासभा की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में महासभा ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू तथा मंडल कमीशन की सिफारिश लागू कराए जाने तथा 13 फरवरी को हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन ग्वालियर में हमारे ओबीसी भाइयों पर दर्ज किए झूठे मुकदमो को वापस लेने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। खासबात यह रही कि ज्ञापन सौंपने व रैली निकालने के लिए पहले से ही नगर में सोशल साइटों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था इसके बाद भी ज्ञापन में ज्यादा कुछ भीड़ देखने को नहीं मिली। शांति सेे ज्ञापन सौंपा गया।
कोलारस में ज्ञापन सौंपते ओबीसी महासभा के पदाधिकारी।