संगठन... महिला मंडल ने बांटे पुरस्कार
शिवपुरी | शहर के न्यू ब्लॉक में महिला मंडल ने मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने जहां एक दूसरे को होलिका पर्व की शुभकामना दी वहीं इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाओं के बीच आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में जो प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे उन प्रतिभागियों को आयोजन के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल के सभी सदस्यं आयोजन में मौजूद थीं।