पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Organization Runs On The Strength Of Workers Maya Singh

कार्यकर्ताओं की दम पर चलता है संगठन: माया सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा बैठक में आईं संभागीय प्रभारी माया सिंह

भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह कार्यकर्ता की दम पर चलता है, पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने के लिए आजीवन सहयोग निधि कार्यकर्ताओं से ली जाती है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा को नित नई सफलता मिली है। यह बात आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री और संभागीय प्रभारी माया सिंह ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कही।

सह संभागीय प्रभारी अभय चौधरी ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि से ही पार्टी के वर्ष भर कार्यक्रम संचालित होते हैं। उन्होंने पार्टी की आजीवन सहयोग निधि के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। शिवपुरी जिले को आजीवन सहयोग निधि का जो लक्ष्य दिया है पार्टी कार्यकर्ता मिलकर उसे पूरा करें। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लें तथा जिला एवं मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि जिले में आजीवन सहयोग निधि का काम तेजी से चल रहा है और हमें प्रदेश से जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन एवं विभा रघुवंशी उपस्थित रहे।

शिवपुरी आईं संभागीय प्रभारी माया सिंह।
खबरें और भी हैं...