- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Organizing For The First Time Children Performed A Musical Recital Of Ramayana
आयोजन... पहली बार बच्चों ने किया रामायाण का संगीतमय पाठ
शिवपुरी | शहर में हनुमान भक्त मंडल और जानकी सेवा संगठन द्वारा जहां प्रति सप्ताह धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। वहीं इस बार अभिनव प्रयोग करते हुए बच्चों को भी रामायण का न केवल अभ्यास कराया गया वरन उन्होंने संगीत की तालीम लेकर रामायण और भक्ति पाठ का वाचन गायन शैली में किया। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि बच्चे भी इस विधा में आगे आकर धार्मिक संस्कार ग्रहण करें इसलिए यह आयोजन कराए जा रहे हैं।