- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Organizing Gulal Blew Up At The Agrawal Mahila Mahasabha39s Holi Meeting
आयोजन... अग्रवाल महिला महासभा का होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल
शिवपुरी|अग्रवाल महिला महासभा द्वारा स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पीडी सिंघल सहित अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को होली की शुभकामना दी और इस तरह के आयोजन सामाजिक संगठन में महत्ता रखते है का संदेश प्रदान किया। इस अवसर पर अतिथिद्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मप्र अग्रवाल महिला महासभा द्वारा होली मिलन समारोह के रूप में अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर साधना गुप्ता, निशा गुप्ता, अंजु गोयल, तनुजा गर्ग, तृप्ति सिंघल, कमलेश जैन, सुनीता अग्रवाल, संगम गुप्ता, विनिता गोयल, रमा गोयल, बेला मंगल,अंजू गर्ग, मनीषा गुप्ता, मनीषा मंगल, रंजना व अंजना अग्रवाल विशेष रूप से इस होली मिलन समारोह में शामिल हुई जिन्होंने मिलकर संगठन मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम में दी गई । इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी व होली की शुभकामना भी दी।