आयोजन... स्व. माधवराव सिंधिया को याद किया
शिवपुरी | शहर के कांग्रेस नेताओं ने जिला संग्रहालय के पास स्थित स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जन्मतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि शिवपुरी में पहली बार रेल गाड़ी माधवराव सिंधिया ही लेकर आए थे। शहर की अधोसंरचना निर्माण में उनकी अहम भूमिका है और वह सदैव उनको स्मरण करते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन में कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।