पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Pickup Going From Shortcut To Save Toll Bumped Into Dumper 5 Injured

टोल बचाने शॉर्टकट से जा रहा पिकअप, डंपर से भिड़ा, 5 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रन्नौद रोड पर ढेकुआ गांव के पास हुआ हादसा, पिकअप में 20 मिनट फंसा रहा चालक

रन्नौद रोड पर ढेकुआ गांव के पास डंपर और पिकअप गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक व चार सवारियां घायल हो गईं हैं। चालक करीब बीस मिनिट पिकअप गाड़ी में फंसा रहा। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए चालक रन्नौद रोड होते हुए झांसी की तरफ जा रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रक्शा झांसी निवासी चालक अजय अहिरवार महाराष्ट्र के पुणे से एजेंसी की पिकअप गाड़ी लेकर नेपाल जा रहा था। इसी गाड़ी में सुनील दोहरे निवासी लहार जिला भिंड (32) अपनी प|ी मीना दोहरे (32), बेटे हिमांशु (10) और गांव के ही इंदल सिंह दोहरे के साथ सवार हो गया। पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से ठीक पहले देहरदा तिराहे से रन्नौद रोड की तरफ निकल गया। ढेकुआ गांव के पास सामने से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी07 एचव्ही7174 ने टक्कर मार दी। चालक अजय काे बीस मिनिट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला और बदरवास भेजा। बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। हादसे में पति-प|ि और बेटा सहित चौथा व्यक्ति भी घायल है। बता दें कि देहरदा तिराहे से कोलारस, पडोरा होते हुए करैरा से झांसी जाने फोरलेन हाइवे है। फिर भी चालक टोल बचाने के लिए टू-लेन रोड पर चला गया।

खबरें और भी हैं...