मेला में नाल व दंगल प्रतियोगिता आज
बैराड़|तहसील की ग्राम पंचायत हर्रई के ग्राम डाबरपुरा में श्री ठाकुर बाबा एवं शंकर भगवान का मंदिर ग्राम डाबर पुरा में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके समापन 15 मार्च रविवार को दंगल व नाल उठाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही विभिन्न संगीत कार्यक्रम भी किए जाएंगे। दंगल प्रतियोगिता में विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार तथा नाल उठाने वाले पहलवान को 1 हजार 101 रुपए प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।