- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Police Found A Minor Girl The Streets Were Strewn The Proclamation Was Made When The Family Met
पुलिस को मिली नाबालिग बच्ची, गलियां छानी, उद््घोषणा कराई तब मिले परिजन
डायल 100 पर सूचना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को उसके परिजन को ढूंढ़कर सुपुर्द कर दिया है। बच्ची लावारिस हाल में मिलने पर किसी व्यक्ति ने डायल 100 पर सूचना दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी ने एफआरवी-6 को तत्काल मौके पर भेजकर बच्ची से बातचीत की और बताए गए पते पर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी को सूचना मिली कि एक नाबालिग बच्ची रोते हुए अकेली द्वारकापुरी कॉलोनी शिवपुरी में एक व्यक्ति को मिली है। सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी से एफआरव्ही-6 से आरक्षक जसवंत धाकड़ एवं पायलेट गोलू करारे को मौके पर भेजा। गुम बच्ची के संबंध में व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं इस बच्ची को नहीं जानता हूं। ये बच्ची अकेली रोते हुए मुझे द्वारकापुरी कॉलोनी शिवपुरी में मिली है। जिसकी सूचना डायल-100 पर दी थी। इसके बाद एफआरव्ही-6 स्टाफ ने रो रही बच्ची को चुप कराया और उसके घर के बारे में पूछा। बच्ची अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। एचआइवी पुलिस स्टाफ बच्ची को साथ में लेकर करौंदी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी और फिर बाद में न्यू दर्पण कॉलोनी जाकर घोषणा कराई एवं बच्ची के परिजन को गलियों में तलाश किया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के घर का पता चला। बच्ची न्यू दर्पण कॉलोनी में सुरेश धाकड़ के मकान में रहती है। बच्ची को उसके घर सुरेश धाकड़ के मकान पहुंचा कर उसकी मां लक्ष्मी प|ी प्रमोद धाकड़ निवासी लश्करी गार्डन के पास न्यू दर्पण कॉलोनी शिवपुरी के सुपुर्द किया। पुलिस ने परिवार वालों को शपथ दिलाई कि वे अपने बच्चों का ख्याल रखेंगे।
बच्ची के साथ सिपाही।