- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Promotion Amount Will Be Given On Reporting Black Money
काले धन की सूचना देने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
आयकर विभाग के लिए आंख-कान बनकर काले धन की सटीक जानकारी देने वाला कोई भी व्यक्ति इसके बदले में पांच करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकता है और उसकी पहचान भी उजागर नहीं होगी। इसके लिए सबसे जरूरी है टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत। इसमें काली कमाई करने वाले व्यक्ति, उसकी काली कमाई का दूसरों के नाम पर निवेश या बेनामी प्रॉपर्टी की सटीक जानकारी होनी चाहिए। आयकर विभाग की मुखबिर योजना के अनुसार विभाग जानकारी देने वाले व्यक्ति को मुखबिर कोड जारी करेगा, ताकि उसकी पहचान किसी को भी पता नहीं चल सके।