आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अनंतिम सूची जारी
महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अहेरा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा अनंतिम चयन सूची जारी की गई है।
अनंतिम चयन सूची में आंगनबाड़ी केंद्र अहेरा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए नंदिनी आदिवासी प|ी हरिमोहन आदिवासी का चयन किया गया है। अनंतिम सूची के विरुद्ध दावे आपत्ति मय साक्ष्य के 20 मार्च तक परियोजना अधिकारी आईसीडीएस पोहरी के कार्यालय में कार्यालयीन समय में स्वीकार किए जाएंगे।