पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Public Health Guards Said In The Meeting We Are Ready For The Prevention Of Corona Virus

बैठक में जन स्वास्थ्य रक्षक बोले- कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हम तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस से निपटने व जनजागरूकता अभियान को लेकर जनस्वास्थ्य रक्षक जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद को तैयार हैं। जनस्वास्थ्य रक्षकों ने जिला बैठक के दौरान संकल्प लिया है कि जन स्वास्थ्य रक्षक इस वायरस से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद करने तैयार हैं।

इस संबंध में एक बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य रक्षकों ने शिवपुरी सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें इस वायरस से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान और जनजागरूकता अभियान में उनकी मदद ली जा सकती है। वीर सावरकर उद्यान में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिबल्लभ भार्गव ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का संचालन त्रिलोकनाथ गुप्ता द्वारा किया गया।

संगठन के जिला अध्यक्ष रामकिशन सोनी ने बताया कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र अनुसार जन स्वास्थ्य रक्षकों की जानकारी एवं उनकी नियुक्ति संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। और पिछले दिनों स्वास्थ्य जनस्वास्थ्य रक्षकों की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से मांगी है। जिलाध्यक्ष रामकिशन सोनी ने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए लगातार जारी है।इसी क्रम में पोहरी के ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर धाकड़, करैरा से सादाव मोहम्मद कुर्रेशी, पिछोर से अनिल दुबे, बदरवास से रघुवीर चौहान, नरवर से हरिविलास राजपूत, पोहरी से त्रिलोकनाथ गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रेम नारायण शर्मा, मधुसूदन शर्मा, उत्तम जाटव, कमल सिंह धाकड, मनोज गुप्ता, राम भरत वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अतर सिंह यादव सहित कई जन स्वास्थ्य रक्षक मौजूद रहे।

बैठक में शामिल हुए जन स्वास्थ्य रक्षक।
खबरें और भी हैं...