- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Ranaud Panchayat Will Remain Elections Will Be Held In Pohri Magrauni
रन्नौद पंचायत ही रहेगी, पोहरी मगरौनी में होंगे निकाय चुनाव
जिले की तीन ग्राम पंचायतों को नगर परिषद घोषित करने के बाद कमलनाथ सरकार ने फिर से ग्राम पंचायत बनाने की प्रक्रिया अपनाई। लेकिन पोहरी और करैरा में कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई दी। जिस पर सरकार ने पोहरी और मगरौनी में नगरीय निकाय चुनाव कराने का फैसला लिया है, लेकिन कोलारस से भाजपा विधायक होने से रन्नौद में निकाय की बजाय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
कमलनाथ सरकार के फैसले से रन्नौद की जनता को हताशा हाथ लगी है। बता दें कि भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और भाजपा नेताओं ने निकाय से वापस पंचायत बनाने प्रक्रिया के दौरान विरोध किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र वाली पंचायतों को ही निकाय बनाने का फैसला लिया है। मई में फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके बाद जून-जुलाई में नगरीय निकाय के साथ ग्राम पंचायतों के चुनाव होने के आसार हैं।