पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Religion Siddhachakra Mahamandal Vidhan Vidhan Organized In Jain Temple Of The City

धर्म... शहर के जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज... ब्राह्मण समाज कल करेगा सामाजिक एकता बैठक का आयोजन


िशवपुरी | ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी प्रत्येक वार्ड में जाकर सामाजिक एकता का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 31 की नवीन कार्यकारिणी गठन करने के लिए रविवार को पटेल पार्क में दोपहर 2 बजे से बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में वार्ड की कार्यकारिणी का गठन और विप्र बंधुओं से सुझाव लिए जाएंगे। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं महावीर मुदगल ने बताया कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिश्चित करने तथा ब्राह्मण समाज को संगठित करने के उद्देश्य से यह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में शिवानगर, नरेन्द्र नगर, शिवाजीनगर, विवेकानंद पुरम, अशोक बिहार, चित्रा नगर, विजय नगर, चौकसे का बगीचा, मौहिनी सागर कॉलोनी, फिजीकल कॉलोनी, वाजपेयी का बगीचा, पटेल नगर, शिव शक्ति नगर क्षेत्र के ब्राह्मण सदस्य शामिल होंगे।

सेवा... गोशाला में युवाओं ने गायों की सेवा कर खिलाया हरा चारा

उत्सव... हनुमान मंदिर पर हुआ फाग महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं ने खेली होली


जागरूकता... फेलेसिटी ऑफ ग्रामर की पुस्तकें भेंट कर रहे, ताकि लोग अंग्रेजी समझ सकें

िशवपुरी | शहर के जैन मंदिर पर आयोजित हो रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा के दौरान भगवान सिद्ध परमेष्ठी की आराधना मंदिर परिसर में की गई।इस दौरान धर्मसभा में पंडित अजित जैन ने कहा कि सिद्धों के बारे में कहा जाता है कि सिद्ध शिला में स्थित रहते हैं। संसार से इनका आवागमन मिट जाता है इसलिए पुन: संसार में यह नहीं आते और अनंत सुख की स्थिति में रहते हैं इसलिए इस दशा को भी हमें प्राप्त करना है तो हम भी अपनी आत्मा का कल्याण कर सकते हैं।


िशवपुरी | शहर से 14 किमी दूर स्थित दयोदय पशु सेवा और पर्यावरण केंद्र गोशाला पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे और वहां रहने वाली गायों के लिए गोशाला में हरा घास का दान किया। समिति के अध्यक्ष राजेश ने बताया कि माणिक देदखुर के साथ परिवार के सदस्यों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में यहां गाेशाला में गाय को चारा खिलाया गया और गौ रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान गाेशाला में वार्षिक गतिविधियों के लिए अर्थ सहयोग भी सदस्यों द्वारा किया गया। और गोशाला में आगामी समय में वृहद पौधरोपण की योजना भी बनी।


िशवपुरी | माधव चौक हनुमान मंदिर पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग महोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले हनुमान मंदिर में भक्तों ने भगवान को गुलाल समर्पण किया इसके बाद मंदिर परिसर में हनुमान भक्ति के गीत भक्त समूह द्वारा गाए गए। इसके बाद संगीत के वाद्ययंत्रों पर बज रही ध्वनियों के बीच एक दूसरे पर सदस्यों ने गुलाल उडेला और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामना दी। आयोजन के अंत में 51 दीपों से महा आरती की गई। आयोजन की व्यवस्था में हनुमान भक्त परिवार के मनीष मित्तल, दीपक प्रधान, अनिल बिंदल, हेमंत गुप्ता, सुनील बंसल, सुनील गुप्ता, सनी बाथम, नीलेश भार्गव, राजेश शिवहरे, गोविंद सोनी, हेमंत श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।


िशवपुरी | फेलेसिटी ऑफ ग्रामर की पुस्तक अंग्रेजी के व्याख्याता और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रतिराम धाकड़ लोगों को भेंट कर रहे, ताकि लोग अंग्रेजी समझ सकें। इस पुस्तक में 600 पेज हैं और इस पुस्तिका में अंग्रेजी की व्याकरण सहित सरल शैली में अंग्रेजी की विधा सीखने के लिए टिप्स दिए गए है। डॉ. धाकड़ अब तक सैकड़ों लोगों को यह पुस्तक भेंट कर चुके हैं और लोगों से इसे पढ़कर जीवन में उतारने की बात भी कह रहे हैं। खास बात यह है कि इसे पहले भी अंग्रेजी साहित्य पर केंद्रित पुस्तक उनकी छप चुकी है जो खासी चर्चाओं में रही।
खबरें और भी हैं...