पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Respect Shishupal Who Saved The Drowning Age In The Well Was Honored

सम्मान... कुएं में डूब रहे बालक आयु को बचाने वाले शिशुपाल को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी | होली के एक दिन पहले सोमवार को भौंती में जैन मंदिर स्थित कुएं में आयु बंसल 7 वर्ष खेलते वक्त अचानक गिरा। जिसे बचाने का सफल उपक्रम टपरियन निवासी शिशुपाल लोधी छात्र कक्षा 10 ने किया। उसकी बहादुरी की सराहना के लिए भौंती जैन मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शिशुपाल की इस बहादुरी भरे कारनामे पर अखिल भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल ने मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर उसे सम्मानित कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि भौंती थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा थे। आयोजन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक नगरिया, समाजसेवी कपूरचंद अग्रवाल, विपिन बंसल ने शिशुपाल लोधी के पिता गोपाल लोधी का शॉल, श्रीफल तथा माल्यापर्ण कर सम्मान किया और उसे नगद पुरस्कार राशि भी दी गई।
खबरें और भी हैं...