- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Returned From Italy Shivpuri Youth Stopped In Mumbai For Screening
इटली से लौटे, शिवपुरी के युवक को स्क्रीनिंग के लिए मुंबई में रोका
शिवपुरी|बीएसएनएल कॉॅलोनी शिवपुरी में रहने वाला एक युवक इटली गया था। वापस भारत लौटते ही मुम्बई में रोक लिया है, जहां स्क्रीनिंग चल रही है। शिवपुरी के युवक के इटली से लौटने की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि गौरव तिवारी के इटली से लौटने की सूचना मिली थी। पिता बीएसएनएल कॉलोनी में रहते थे। वहां टीम भेजी तो पता चला कि ताला डालकर ग्वालियर चले गए हैं। गौरव के पिता ने फोन पर बताया कि बेटा इटली से लौटकर मुम्बई आया है। मुम्बई में उसे रोक लिया है और अभी ग्वालियर भी नहीं आया है। मुम्बई में गौरव की स्क्रीनिंग चल रही है। स्थिति स्पष्ट होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।