- Hindi News
- National
- Dinara News Mp News Scindia Supporters Celebrated Themselves Madhavrao39s Birthday
सिंधिया समर्थकों ने मनाया स्व. माधवराव का जन्मदिन
कोलारस|नगर में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का शासकीय महाविद्यालय में सिंधिया समर्थकों ने कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की 75वां जन्म दिन मनाया गया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित दर्जनों कांग्रेसियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सिंधिया के साथ जाने की बात कही। इस मौके पर उपस्थित रहे ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन गौड़, विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, सिंधिया फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, वक्फ कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सफी काजी वक्फ कमेटी सचिव सत्तार कुर्रेशी के साथ दर्जनों सिंधिया समर्थक मौजूद थे।