पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Siddheshwar Mela Will Start From 25 Cultural Programs Will Be Organized After Three Years

सिद्धेश्वर मेला 25 से शुरू होगा, तीन साल बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन साल बाद सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले की रंगत पहले जैसी नजर आएगी। 25 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस मेले में पहली बार अंचल के कलाकारों को मंच मिलेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या और स्टार नाइट कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाएंगें। खास बात यह है कि 15 साल पहले मेले में शासकीय विभाग की प्रदर्शनियां लगती थीं जिसे इस बार फिर से लगाया जाएगा।

सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में नगरपालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन पिछले तीन सालों से इस मेले के आयोजन में नगरपालिका सीधी भागीदारी नहीं कर रही थी। वरन ठेके प्रथा पर मेले का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें दुकानें लगाने के बाद मेले में न तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था और न ही मेले की दुकानें व्यवस्थित लग पा रहीं थी। इससे मेला की रंगत खोती जा रही थी। पहली बार नगरपालिका की प्रशासक बनीं कलेक्टर अनुग्रहा पी ने इस मेले की रंगत सुधारने की पहल की है और अब यह 1 माह का मेला सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में ही लगाया जाएगा, जिसमें न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वरन नए कलाकारों को भी इसमें मौका मिलेगा।

मेले में पहली बार अलग-अलग सेक्टर में लगेंगी दुकानें

{अब तक सिद्धेश्वर मेले ग्राउंड में जो दुकानें लगती थीं। उनमें कोई सेक्टर निर्धारित नहीं होता था, लेकिन इस बार कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश नपा की आयोजन समिति को दे दिए है और इस समिति में जिला प्रशासन की टीम के अधिकारियों सहित नपा के प्रशासकीय अधिकारियों की टीम को शामिल किया गया है।

{वर्ष 2005 तक मेले में एक कैंपस में शासकीय योजनाओं और उनकी जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन होता था। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आने वाले दर्शकों के लिए न केवल योजनाओं की जानकारी मिलती थी। वरन दर्शकों को इस मेले के आयोजन से आनंद के साथ-साथ अन्य जानकारी भी मिलती थी।

{सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ भजन संध्या और कव्वाली मुकाबले के भी आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जहां लांगुरिया गीत और नृत्य के साथ कव्वाली मुकाबला, भजन संध्या, और करतब प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों के साथ साहित्यिक गोष्ठियों और कवि सम्मेलन के आयोजन की भी रूपरेखा बनाई गई है।

{पहली बार मेला आयोजन समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के विविध प्रतिभाओं के धनी लोगों को जोड़ा है। वह भी इन आयोजनों के सिलसिले में अपनी राय रख सकेंगे और प्रशासन को सुझाव दे सकेंगे।

इस बार मेले में शिल्प बाजार भी लगाया जाएगा

शिल्प बाजार मेले की तैयारी में भी नगरपालिका प्रबंधन है। इसके लिए एसडीएम को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समिति सदस्यों से कोऑर्डिनेशन कर इस मेले के खोए स्वरूप को वापस लाने का प्रयास करेंगे।

मेले में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी

गोविंद भार्गव, स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी

सिद्धेश्वर बाणगंगा मेला प्रबंधक समिति की बैठक में मौजूद अिधकारी।
खबरें और भी हैं...