पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pohri News Mp News Siddhivinayak Seva Samiti39s 7th Sarvajanik Vivah Sammelan Today

सिद्धिविनायक सेवा समिति का 7वां सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोहरी के बांके बिहारी गार्डन में होगा कार्यक्रम

पोहरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा 7वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 13 मार्च शुक्रवार को किया जाएगा। इसकी तैयारी समिति के सदस्यों द्वारा जोर-शोरों से कर ली है।

पोहरी में इस वर्ष 13 मार्च को समिति द्वारा बांके बिहारी गार्डन संभव स्कूल के पास सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें इस वर्ष 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधंेगे। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा गवालीपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप अलमारी, पलंग, सिंगार दानी, गद्दा तकिया, कपड़े, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण, पंखा, सिलेंडर सहित बर्तन भेंट किए जाएंगे। साथ ही खाने की व्यवस्था भी की गई है। सम्मेलन की तैयारी के लिए समिति के सदस्य गिर्राज राठी, गिर्राज गुप्ता, सतीश शर्मा शिवपुरी, मुन्नालाल सोनी, आविद अली, मोहन गुप्ता करैरा, राजेंद्र शिवहरे कोलारस का सहयोग रहेगा।

खबरें और भी हैं...