- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Sir Village Youth Threatened With Goons Then Set Fire To The Shop The Police Just Cut The Adam Check
साहब! गांव के युवक ने गुंडों के साथ आकर धमकी दी, फिर दुकान में लगाई आग, पुलिस ने सिर्फ अदम चेक काटा
आगजनी से दुकान में बीड़ी, बंडल सहित गुड़ शक्कर जलकर राख
साहब! गांव के ही युवक ने गुंडों के साथ कार से घर आकर पहले गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद टपरिया नुमा घर में रखी परचून की दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा 20 से 25 हजार का सामान जलकर राख हो गया है। इतना ही नहीं आग लगते ही दुकान में सो रहे परिजन बाहर आ गए अन्यथा अनहोनी हो जाती।
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सिरसौद में की तो पुलिस ने आदम चेक काटकर इतिश्री करने के आरोप फरियादी गजन लाल व राजेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह कुशवाह निवासी ख्यावदा काल ने शिकायती आवेदन के माध्यम से लगाए हैं।
राजेंद्र का कहना है कि मेरा छोटा भाई सेवक की गांव में टपरिया में दुकान रखी हुई थी। इसमें एक रुपए को लेकर गांव के अतर सिंह पुत्र लालू कुशवाह से विवाद हो गया था। इसके बाद अतर सिंह अपने साथ अशोक रावत, अतर सिंह रावत पुत्र विशुनलाल रावत निवासी सिंहनिवास सहित दो अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए पहले गाली गलौज की इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखे 10 स्पेशल बीड़ी पैक्ट, 20 पैकेट राजश्री पुड़िया के बड़े पैकेट, 20 किलो शक्कर, 5 किलो गुड़, 10 किलो पोहा सहित 5 हजार रुपए नगदी जलकर राख हो गए हैं। फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दुकान में आग लगाकर जलाए समान के बाद बची राख