पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोप में बरी होकर आए बेटे ने पिता की हत्या की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईको सेंटर के पास सिर कुचली मिली थी लाश

शहर के गोशाला व लुधावली के पास ईको सेंटर में एक व्यक्ति की उसी के बेटे ने पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। मृतक एक दिन पहले घर से बाजार सामान लेने निकला था। उसके बाद रात भर घर नहीं लौटा और अगले दिन सुबह ईको सेंटर पर लाश पड़ी मिली। मृतक का बड़ा बेटा नशे की हालत में मिला है। शर्ट व पैरों पर खून के निशान देखकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद देर शाम पिता की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

श्रीलाल (45) पुत्र अमरलाल बाथम निवासी गोशाला की शनिवार की सुबह ईको सेंटर पर सिर कुचली लाश मिली है। समीप ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं, जिससे किसी ने सिर पर हमला करके श्रीलाल को जान से मार दिया। सूचना पर देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ से पता चला है कि मृतक का बड़ा बेटा सुरेंद्र बाथम छह माह पहले ही हत्या के आरोप में बरी होकर आया है। पुलिस को सुरेंद्र नशे की हालत में मिला। शर्ट व पैरों पर खून के निशान देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के लिए थाने ले गया, जहां पुलिस ने अपने ही पिता के हत्या के जुर्म में नामजद केस दर्ज कर लिया है।

श्रीलाल बाथम बैराड़ के रसेरा गांव का रहने वाला है। परिवार सहित शिवपुरी आकर रहने लगा था। 10-12 साल पहले रसेरा गांव में रामलखन धाकड़ (40)पुत्र मोटा मांगीलाल धाकड़ की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप सुरेंद्र पर लगा था। तभी से परिवार शिवपुरी आ गया।

लोगों ने रात 8.30 बजे पिता-पुत्र को शराब पीते देखा था

पूछताछ में पुलिस को कुछ लोगों ने बताया है कि रात 8.30 बजे श्रीलाल अपने बेटे के साथ देखा गया है। संभवत: दोनों शराब पी रहे थे। यहीं से पुलिस को शक हुआ और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं घटना स्थल ईको सेंटर पर श्रीलाल की हत्या की और फिर लाश को खींचकर दीवार की ओट में लाकर रख दिया। क्योंकि गेट पर मृतक की चप्पल व और माला पड़ी हुई थी।
खबरें और भी हैं...