पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News State39s First 300 Bed Home To Serve The Differently Abled

दिव्यांगों की सेवा के लिए प्रदेश का पहला 300 बिस्तरीय अपना घर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश का पहला 300 बिस्तरीय आश्रम शिवपुरी के बांसखेड़ी में बनेगा। यहां मानसिक दिव्यांगों की देखरेख होगी। स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें वापस उनके घरों के लिए भेजा जाएगा। 3 करोड़ 10 लाख 66 हजार की लागत से दो तल में बनाने की योजना आश्रम के लिए बनाई गई है। इसमें पहले तल पर 147 और दूसरे तल पर 153 मानसिक दिव्यांग एक साथ रह सकेंगे। इसका शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भरतपुर राजस्थान से आईं बृजवासिनी मां माधुरी ने बताया कि वर्ष 2000 से अपना घर आश्रम की शुरूआत हुई और आज 20 वर्षों में पूरे भारत में 35 और नेपाल में एक संस्था चलाकर कुल 36 आश्रम का संचालन कर रही है। शिवपुरी में वर्ष 2016 से लेकर महज 4 वर्षों में मानसिक दिव्यांग जिन्हंे प्रभुजी कहा जाता है, उनकी सेवा करते हुए नवीन 300 बिस्तरीय भवन का निर्माण शिवपुरी में किया जा रहा है। यह मप्र का पहला अपना घर है। अभी अपना घर में 30 प्रभुजी रहते हैं, 24 महीने में इस बिल्डिंग के बन जाने से यहां 300 प्रभुजी रह सकेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मानव अधिकार आयोग के आलोक एम इंदौरिया, समाजसेवी समीरगांधी, संस्था के वित्त सचिव गोविंदप्रसाद अग्रवाल, प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र गोयल, उपा.कैलाशनारायण दुबे आिद मौजूद रहे।

अपना घर आश्रम वाकई प्रभु सदन है : राजाबाबू

शहर से 10 किमी दूरी पर ग्राम बांसखेड़ी में अपना घर आश्रम के भूमिपूजन के दौरान एडीजीपी राजाबाबू सिंह ने कहा कि वह प्रभु जो बेसुध हैं, जिन्हें उठने, खाने-पीने और सोने का सलीका नहीं है, ऐसे प्रभुजियों की सेवा वाकई बड़ी बात है। अपना घर आश्रम अभी केवल एक छोटे से कमरे में संचालित होता है, वह अब आगे चलकर 300 प्रभुजियों की सेवा के लिए तैयार होगा। मैं स्वयं इस सेवाभावी संस्था से जुड़कर आजीवन सदस्यता ग्रहण करता हूं। यह वाकई बहुत ही पुनीत कार्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थापक भरतपुर राजस्थान से आई बृजवासिनी मां माधुरी, विभा रघुवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्रप्रकाश गांधी, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल, सचिव शीतल जैन उपस्थित थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता की उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी रामेश्वर दयाल शास्त्री ने की।


अपना घर आश्रम के भवन का भूमिपूजन करते एडीजी सिंह व संस्था के सदस्य।
खबरें और भी हैं...