पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Take Cheap Generic Medicines From Jan Aushadhi Center Money Will Be Saved Raghuvanshi

जन औषधि केंद्र से लें सस्ती जेनेरिक दवाएं, पैसे की बचत होगी: रघुवंशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जन औषिधी दिवस पर हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके माध्यम से सभी को सस्ते मूल्य पर गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवा की उपलब्धता रहती है। जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर सरकार द्वारा खरीदी गई जेनेरिक दवा बेची जा रही है। जिनके मूल्य खुले बाजार में ब्रांडेड दवा के मूल्य की तुलना में बहुत कम हैं। यह बात जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस आयोजन के अवसर पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कही।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना से गरीबों को गुणवत्तापूर्ण सस्ती दवा उपलब्ध हो रही है। देश में 6,200 जन औषधि केंद्र क्रियाशील, जिनमें 900 प्रकार की दवा और 154 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हंै जो देश के 700 जिलों के उपभोक्ताओं को 50 से 90 प्रतिशत तक की कम राशि पर बाजार मूल्य से उपलब्ध हो रही है। जन औषधि केंद्र योजना देश के हर परिवार और व्यक्ति के लिए वरदान के रूप में काम कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, सुचेंद्र बोहरे, बंटी सिकरवार, अवध बौहरे, उमेश शर्मा, दिनेश खटीक सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जन औषधि की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी।
खबरें और भी हैं...