पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Teenager Spills Vegetable On Woman39s Sari Misses Attention And Runs Away With Bag

किशोरी ने महिला की साड़ी पर सब्जी गिराई, ध्यान चूकते ही बैग लेकर भागी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी फुटेज में 16 साल की लड़की बैग लेकर बाहर निकलती दिखी

शहर के एक मेरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का किसी ने बैगर पार कर दिया। जिसमें जेवर, नगदी व मोबाइल चाेरी चला गया है। सीसीटीवी फुटेज में 16 साल की एक लड़की कमरे से बाहर निकलते समय बैग ले जाती हुई नजर आई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भूतपूर्व सरपंच रामप्रसाद पुत्र प्रभुदयाल रावत निवासी नौहरीकलां के परिवार में 15 फरवरी को राधिका गार्डन में शादी थी। रामप्रसाद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहू ऊषा रावत भी शादी में शामिल थी। पहली मंजिल पर कमरे में बैग रखा था जो कोई चुराकर ले गया। बैग में 12 ग्राम का सोने का हाहर, पांच ग्राम के टॉप्स, बीस हजार रुपए नगदी व एंड्राइड मोबाइल चोरी चला गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है। फुटेज में सोलह साल की लड़की बीस साल के लड़के के साथ शादी में आई थी। याद करने पर ऊषा रावत ने बताया कि एक लड़की ने सब्जी गिराकर उसकी साड़ी खराब कर दी थी। कमरे में साडी साफ करते समय वही लड़की बैग चुराकर ले गई।

खबरें और भी हैं...