बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दिनारा|दिनारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर रासुका की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी नीरज (29) पुत्र बहोरन सिंह परिहार निवासी सेवड़ीकलां निवासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कलेक्टर द्वारा वारंट जारी किया था। गौरतलब यह है कि आरोपी द्वारा 28 फरवरी की रात गांव की एक 55 वर्षीय महिला से साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी का थाने में मामला दर्ज था। इससे पहले एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।