- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News The Child Fell Into A 60 Feet Deep Well On Seeing That The Student Of 12th Jumped And Saved His Life
60 फीट गहरे कुएं में गिरा बच्चा, देखते ही 12वीं के छात्र ने छलांग लगाई और बचा ली जान
शिशुपाल लोधी।
रियल हीरो
भौंती/शिवपुरी|भौंती कस्बे में सोमवार की दाेपहर खेलते समय सात साल का बच्चा 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरते देख 12वीं का छात्र तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में लोग पहुंच गए और बच्चे व छात्र को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भौंती कस्बे में दोपहर करीब 1 बजे जैन मंदिर परिसर में जाली से ढंके कुएं पर कुछ बच्चे उछलकूद कर रहे थे। पानी निकालने वाले छोटे से छेद पर पैर पड़ते ही ननिहाल आए आयु बंसल (7) पुत्र विनोद बंसल निवासी ग्वालियर कुएं में गिर गया। पास ही पढ़ाई कर रहा 12वीं का छात्र शिशुपाल लोधी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कुएं में छलांग लगा दी और बच्चे को पकड़ लिया और मोटर के पाइप के सहारे खुद व बच्चे को जकड़कर थामे रहा। इसी बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाल्टी सहित रस्सी कुएं में फेंकीं इसके बाद एक व्यक्ति भी कुएं में उतरा। पहले आयु बंसल को, फिर शिशुपाल को बाहर निकाल लिया।
वैश्य महासम्मेलन करेगा सम्मानित: वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष एवं आयु के मामा दिवाकर अग्रवाल ने बताया कि छात्र शिशुपाल ने बच्चे की जान बचाकर बहादुरी का काम किया है। आज शाम 5 बजे जैन विवाह घर में छात्र को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। तािक लोग दूसरों की मदद के लिए आगे आएं।