पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News The Dead Body Of The Farmer Found Hanging From The Tree After Saying That Of The Village

गांव की कहकर निकले किसान का पेड़ से लटका मिला शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करैरा के आनंद सागर मंदिर के पास मिली लाश

करैरा से तीन किमी दूर आनंद सागर मंदिर के पास बबूल के पेड़ से किसान की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। किसान करैरा में परिजनों से गांव जाने की कहकर निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मनोहर (55) पुत्र हरचरण जाटव निवासी दावरभाट रविवार की सुबह अपने करैरा में चंगेज पहाड़ी स्थित मकान से निकला। परिजनों से गांव दावरभाट जाने की कहने के बाद आनंगद सागर मंदिर के पास झाड़ियों में बबूल के पेड़ से मनोहर की लाश लटकी मिली। तौलिया का फंदा बनाकर शव फांसी पर झूल गया। आत्महत्या के पीछे फिलहाल कोई वजह सामने हीं आई है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन्हें किसी बात की परेशानी नहीं थी और न ही किसी बात का तनाव ऐसे मे ंवह आत्महत्या क्यों करतें। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...