- Hindi News
- National
- Krera News Mp News The Domineering Of The Village Committed Misbehavior With The Daughter The Father Sadly Gave His Life
बेटी के साथ गांव के दबंग ने की गलत हरकत, धमकी से दु:खी पिता ने दी जान
करैरा के गांव मंगलपुरा का है मामला
करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजन के अनुसार गांव के 40 साल का व्यक्ति बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था। पिता ने इसका विरोध किया। अपनी बदनामी के डर से पिता ने फांसी लगा ली।
जानकारी के मुताबिक होतराम सिंह पाल (35) पुत्र काशीराम पाल निवासी मंगलपुरा का शव बुधवार की सुबह खेत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के चाचा रामकिशन ने बताया कि गांव के ही बाबूलाल पाल की वजह से हाेतराम ने फांसी लगाई है। मंगलवार की शाम होतराम खेत पर गया था। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश मिली।
होली वाले दिन आरोपी बाबूलाल आठ साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इसका मृतक ने विरोध किया। वह एक शादी समारोह वाली जगह चला गया। बाद में वह परिजनों के साथ आया और धमकाने लगा कि अभी कुछ नहीं किया है, लेकिन अब करके दिखाऊंगा। इसी बात से दु:खी होकर होतराम ने आत्महत्या कर दी। मृतक का शव ट्रॉली में रखकर करैरा लाया गया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
दुष्कर्म से दु:खी युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
दिनारा थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती ने दुष्कर्म की घटना के बाद जहर खा लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान बुधवार को झांसी में मौत हो गई है। पीड़ित पिता द्वारा दिनारा थाने में दिए शिकायती आवेदन के मुताबिक 9 मार्च को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। बेटा व प|ी सहित परिजन के अन्य सदस्य खेत पर थे। इंजन का डीजल खत्म हो जाने पर दोपहर करीब 2 से 3 बजे घर आया तो पुरानी बाखर में गांव का छोटू उर्फ सुरेंद्र प्रजापति पुत्र देवलाल प्रजापति लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मैंने पकड़ने की कोशिश की तो मेरी मारपीट करके भाग गया। मुझे लड़के के घर वालों ने धमकी दी। इससे दुखी होकर मेरी बेटी ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई।