- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News The Patient Went To Another Ward The Family Registered A Missing Person
मरीज दूसरे वार्ड में चला गया, परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करा दी
सर्जिकल वार्ड में भर्ती था टीबी वार्ड के पलंग पर लेटा मिला
जिला अस्पताल में घायल होकर शनिवार को भर्ती हुआ मरीज रविवार की तड़के अचानक लापता हो गया। परिजनों अस्पताल में कई जगह तलाश और शहर में भी दस-दस किमी तक ढूंढ आए। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आया और कुछ घंटे बीत जाने के बाद सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। बाद में परिजन टीबी वार्ड की तरफ गए तो मरीज पलंग पर लेटा मिला।
सिरसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकुमचंद लोधी ने बड़े भाई धीरज को शनिवार की शाम 4 बजे जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। रात करीब 11 बजे हुकुमचंद सो गए। तड़के 4 बजे नींद खुली तो भाई धीरज पलंग पर नहीं थे। करीब 9 घंटे तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा फिर सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन जैसे ही परिजन टीबी वार्ड की तरफ गए तो धीरज सिंह पलंग पर लेटा मिला।