खेत की रखवाली कर रही महिला से छेड़छाड़
शिवपुरी|मायापुर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही महिला से गांव के व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। 40 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खेत पर रखवाली करने गई थी। तभी आरोपी उदयभानसिंह यादव निवासी पचराई आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी भाग गया।