नारी में होती है करुणा और ममता: बिलैया
महिलाओं ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता
गहोई भवन बस स्टैंड पर गहोई वैश्य समाज की अध्यक्ष मनीषा नौगरइया के नेतृत्व में सभी वर्गों की एक सैकड़ा महिलाओं ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि जया बिलैया, विशिष्ट अतिथि कमला कोठारी, श्वेता शर्मा व रमा अग्रवाल थी। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
मनीषा नौगरइया, रेखा छिरोल्या, लिली, मेघा द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया गया। सभी अतिथियों एवं महिलाओं में संध्या त्रिपाठी, रजनी अग्रवाल, सविता कनकने, शुभ्रा अग्रवाल, लता गोयल, मेघा सेठ ने महिला शक्ति पर विचार व्यक्त किए। रमा अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक गीत भी गाया। मुख्य अतिथि जया बिलैया ने कहा कि महिलाएं मर्यादा एवं संस्कार की डोर से बंधे रहिएं, अपने गुणों को पहचानकर आगे बड़ी हैं, आप सृष्टि की सृजन हैं। नारी के जो मूलभूत गुण होते है दया, करुणा, ममता उन्हें पहचानिए अपने द्वारा घर परिवार और महिलाओं की मदद कीजिए। महिलाओं द्वारा कई कार्यक्रम, खेल, क्विज आदि किए गए क्विज, खेल, गीत की विजेता महिलाओं को उपहार प्रदान एवं कार्यक्रम का संचालन मनीषा नौगरइया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रजनी गेड़ा, कुसुम नौगरइया, सीमा गोयल, नेहा गुप्ता, मृदुला तीतविलासी सहित एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
क्विज प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं।