पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News There Is No Attention On Coaching Students Sit In The Herd

कोचिंग पर किसी का ध्यान नहीं, झुंड में बैठते हैं छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर खाली कराया, संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों की छुटि्टयां घोषित कर दी हैं लेकिन कक्षा 5, 8, 10 अाैर 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावत जारी रखी जाएंगी। आगामी आदेश तक प्रदेश भर में छुट्टी होने के बाद अब शनिवार से स्कूलों में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। वहीं आदेश में स्पष्ट नहीं हाेने की वजह से शिवपुरी में निजी स्कूल संचालक लोकल परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। वहीं कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर में मौजूद एएनएम ट्रेनिंग सेंटर बिल्डिंग खाली करा ली है। यहां संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शर्मा ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सरकारी व निजी स्कूलों की छुटि्टयां कर दी हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। स्कूलों में एक स्थान पर छात्रों के समूह इकट्‌ठा न हो और बीमारी से संभावित खतरे की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश में संचालित सभी सरकारी अौर निजी स्कूलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा।

स्कूलों में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रहेगा। मप्र में कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं यथावत रहेंगी। वहीं छुट्टी के आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि निजी स्कूल संचालक लोकल परीक्षाएं संचालित कर सकते हैं या नहीं।

स्टाफ की छुट्टी नहीं, सामान्य दिन की तरह करेंगे काम


स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सरकारी स्कूलों के सभी सरकारी शिक्षक और गैर शिक्षकीय स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहकर कामकाज करेगा। वहीं निजी स्कूलों में शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय स्टाफ की स्कूलों में उपस्थिति के संबंध में अपने स्तर पर स्वविवेक से निर्णय ले सकेंगे।

होटल में रुका यूएसए का सैलानी, विभाग को नहीं दी सूचना

शहर के भदैयाकुंड के पास पर्यटन विभाग के टूरिस्ट विलेज होटल में 6 मार्च की शाम यूएसए से एक सैलानी एडोम जेनसन आकर रुका था। एक दिन व दो रात ठहरने के बाद 8 मार्च को वापस चला गया। विदेश से आए सैलानी के बारे में स्वास्थ्य विभाग को टूरिस्ट विलेज होटल वालों ने सूचना तक नहीं दी। ऐसे मामले में स्वास्थ्य विभाग अनदेखी कर रहा है और होटल संचालक भी लापरवाही बरत रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने स्कूलों के साथ-साथ सिनेमा घर बंद रखने का आदेश जारी किया है। ऐसे में शहर में जगह जगह संचालित कोचिंग पर किसी का ध्यान नहीं है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने कोचिंग सेंटर जाने वाले छात्रों की छुट्टी नहीं कराई गई है। बच्चे सुबह, शाम और दोपहर कोचिंग जा रहे हैं। कोचिंग सेंटर में झुंड के रूप में छात्र बैठे रहते हैं।


नेशनल पार्क को चिट्‌ठी, विदेशी आने पर सूचित करें

स्वास्थ्य विभाग ने माधव नेशनल पार्क डायरेक्टर को चिट्ठी जारी की है। कोरोना वायरस को लेकर पार्क डायरेक्टर से कहा गया है कि विदेश से कोई भी सैलानी पार्क में घूमने आए तो उसकी सूचना दें। सैलानियों को अलग रखा जाए।

संशोधित आदेश जारी हो रहा है, लोकल परीक्षाएं रद्द होंगी

खबरें और भी हैं...