प्रशिक्षण... प्रवेश के लिए शाला सत्र 1 अप्रैल से
शिवपुरी | विभिन्न विभागों के अप्रशिक्षित लेखा लिपिकों को शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कार्यालय प्रमुखों द्वारा अग्रेषित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे कार्यालयों के अधिक से अधिक अप्रशिक्षित लेखा लिपिक लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश ले सके। मप्र शासन के समस्त कार्यालयों में लिपिकों को लेखा प्रशिक्षण देने की दिशा में मूल उद्देश्य यह है कि वे शासन के समस्त नियमों व आदेशों के अनुरूप अपने कार्यालयों का कार्य कर सकें। प्राइ प्रशिक्षण शाला सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।