पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिवसीय मेला आज से प्रारंभ, कल होगा दंगल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैराड़ तहसील की ग्राम पंचायत हर्रई के ग्राम डाबरपुरा में 14 मार्च शनिवार से 15 मार्च रविवार तक दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला श्री ठाकुर बाबा एवं शंकर भगवान का मंदिर ग्राम डाबरपुरा में आयोजित किया जा रहा है। इसके समापन अवसर पर दंगल व नाल उठाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही विभिन्न संगीत कार्यक्रम भी किए जाएंगे। दंगल प्रतियोगिता में विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार तथा नाल उठाने वाले पहलवान को 1 हजार 101 रुपए प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके आयोजक गल्टू, करनू, जगदीश, अमरिसंह, रमेश, पहलवान, अजयसिंह, मुन्ना, वीरू, विशाल, दौलतसिंह, पानसिंह, बाइसराम, विक्की अरुण, केशव, सतेंद्र, भट्‌टो, सोनू, सुनील, संजीव, अभिनाश एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहेगा।

खबरें और भी हैं...