पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Two Friends Quarrel After Drinking Alcohol Then One Set The Other On Fire

शराब पीकर दो दोस्त पहले झगड़े फिर एक ने दूसरे को लगा दी आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मायापुर के राजापुर बूधौन गांव की घटना, गंभीर रूप से झुलसा युवक ग्वालियर रैफर

मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर बूधौन गांव में बुधवार की शाम दो दोस्तों ने शराब पी और नशे की हालत में झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त में आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलस जाने पर युवक को ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मायापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर बूधौन में बुधवार की शाम 6 बजे वीरेंद्र (20) पुत्र सीताराम केवट और देवेंद्र रजक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर गाली गलौच शुरू हो गई और फिर एक-दूसरे में मारपीट होने लगी। इसकी दौरान वीरेंद्र की नानी रमको केवट आई और दोनों दोस्तों को झगड़ा ना करने की सलाह दी। दोनों जब नहीं माने तो नानी गांव के अन्य लोगों को बुलाने चली गई। जब लौटकर देखा तो देवेंद्र रजक ने वीरेंद्र में आग लगा दी थी। इसके बाद मौके से देवेंद्र भाग निकला। जिसके बाद वीरेंद्र केवट को पिछोर अस्पताल लाया गया। गंभीर हालात के चलते पहले शिवपुरी फिर ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तालाश शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...