पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dinara News Mp News Two Meetings Of Ghowi Society Today For Mass Marriage Conference

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गहोई समाज की दो बैठकें आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गहोई समाज चौरासी क्षेत्र की बैठक व सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक एक ही दिन अलग-अलग उद्देश्य को लेकर दो बैठकें कमलेश्वर मंदिर करारखेड़ा पर 15 मार्च को रविवार को आयोजित होंगी। चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष शिवशंकर सेठ व मंत्री रामकुमार निगौती ने संयुक्त रूप से बताया कि चौरासी क्षेत्र की नव गठित कार्यकारिणी की प्रथम सत्र की बैठक रविवार को सुबह 10.30 बजे से साढ़े बारह बजे तक कमलेश्वर मंदिर करारखेड़ा पर आयोजित होगी। इसमें स्थानीय पंचायतों के निर्वाचन पर विशेष चर्चा सहित अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। द्वितीय सत्र की बैठक दोपहर 1 बजे से विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर होगी। विवाह सम्मेलन के मार्गदर्शक एमएल गेड़ा ने बताया कि 26 अप्रैल अक्षय तृतीया पर गहोई समाज चौरासी क्षेत्र का 12 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सामाजिक बंधुओं को विवाह सम्मेलन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। विवाह सम्मेलन पंजीयन प्रभारी संजीव छिरौलिया ने बताया कि अभी तीन पंजीयन हो चुके है। विवाह पंजीयन के लिए पिछोर, शिवपुरी, करैरा, भौंति, दिनारा में भी पंजीयनकर्ताओं से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...