पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Two People Demanded Money For Liquor From Head Master In School Case Filed

दो लोगों ने स्कूल में हेड मास्टर से शराब के लिए पैसे मांगे, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवर के टोकनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में दो व्यक्ति पहुंच गए और हेड मास्टर से शराब के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं दिए तो गाली गलौज पर उतर आए। हेड मास्टर की रिपोर्ट पर नरवर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

टोकनपुर गांव स्कूल के हेड मास्टर जवाहरलाल (47) पुत्र रामप्रकाश कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी आरोपी हल्के कुशवाह और जसवंत कुशवाह दोपहर 1 बजे आए। शराब के लिए पैसे मांगने लगे और देने से इनकार किया तो गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व गाली गलौज का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...