- Hindi News
- National
- Pohri News Mp News Union Minister Of State Status In Jairam Pichor Today
केंद्रीय राज्यमंत्री दर्जा जयराम पिछोर में आज
पिछोर|नगर में आदर्श ग्राम योजना के सदस्य डॉक्टर जयराम 15 मार्च रविवार को पिछोर में आ रहे हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा नेता इंजीनियर कौशल किशोर शर्मा तथा इंजीनियर जितेंद्र देलवार भाजपा ने बताया कि डॉ. जयराम क्षेत्र में किसानों की वर्षा ओला पीड़ित समस्या की समस्या का मौके पर ही निराकरण करेंगे।
डॉक्टर जयराम के प्रवास के बारे में जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि डॉ. जयराम सुबह 10.30 पर झांसी आगमन 11.30 दिनारा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां से 12.30 बजे करैरा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे इसके बाद करैरा से सिरसौद चौराहा होते हुए पिछोर में 2 बजे वाचरौन चौराहा पर, 2.30 पर पिछोर रेस्ट हाउस में आमजन से भेंट करेंगे इसके बाद बामौरकलां रेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे।