ग्राम पटपरी में लगाए बच्चों को टीके
उपस्वास्थ्य केंद्र नानौरा के गाम पटपरी की अदिवासी बस्ती में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेढ़ वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाए गए। साथ ही टीका नहीं लगवाने वालों को समझाइश देकर टीका लगाए गए। यह अभियान 5 मार्च से 12 मार्च तक चलेगा इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगा रही हैं। टीको में विटामिन ए रतौंधी नामक रोग से बचाने के लिए वहीं डीपीटी गलगोंटू व बूस्टर, पीलिया आदि बीमारियों से बचाने के लिए लगाया जाता है। टीकाकरण के मौके पर एनएनएम मधुवाला, रचना धाकड़, आशा सहयोगी गीता गुप्ता, आशा कार्यकर्ता रानी राजपूत सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।