पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वायरस से बचने 30 सेकंड तक धोएं हाथ: डॉ. सैनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत तिब्बत सीमा पुलिस आरटीसी में कोरोना वायरस के लिए किया जागरूक

भारत तिब्बत सीमा पुलिस आरटीसी करैरा में भंवर सिंह उप महानिरीक्षक व हावा की एक्जीक्यूटिव चीफ ऊषा सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के पदाधिकारियों व हिमवीर परिवारो को कोरोना बीमारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी डॉ. प्रशांत सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने अपने लेक्चर के माध्यम से अवगत करवाया की आजकल कोरोना वायरस तेजी से विश्वभर में फैल रहा है इसलिए इस बीमारी से बचाव की जानकारी होना अति आवश्यक है। सब से पहले तो भीड़ के स्थान पर न जाएं। अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। कम से कम 30-सेकंड तक हाथ अवश्य धोएं। खांसते व छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल या मास्क का उपयोग करें, जब आवश्यकता हो तो मास्क अवश्य पहनें। मांस वाले भोजन का सेवन न करें। यदि मांसाहारी भोजन लेना हो तो खाने को अच्छी तरह से पकालें। यदि शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो तो डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं। हाथ न मिलाकर दूर से प्रणाम कर सकते हंै।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस आरटीसी में कोरोना वायरस को लेकर आयोजित जागरूकता शिविर में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...