पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambah News Mp News Women Chased The Employees Who Went To Remove The Dp Said Go Show Them Here

डीपी उतारने गए कर्मचारियों को महिलाओं ने खदेड़ा, बोलीं- दबंगों के यहां जाकर दिखाओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबाह के जूझकी की घटना, बिजली कंपनी बैरंग लौटे

अंबाह क्षेत्र के जूझकी गांव में बिल के 40 हजार रुपए बकाया होने पर ट्रांसफार्मर उतारने गई बिजली कंपनी की टीम को महिलाओं ने डंडों की दम पर खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार अंबाह के जूझकी गांव में रहने वाले कल्याण सिंह जाटव के खेत पर पंप कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर पर 40 हजार का बिजली बिल बकाया है। शनिवार की दोपहर जब अंबाह में पदस्थ बिजली कंपनी के लाइन मैन श्यामसुंदर शर्मा, भूपेश आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी सत्यवीर व धर्मेंद्र पाराशर के साथ ट्रांसफार्मर उतारने पहुंचे तो कल्याण सिंह के परिवार की महिलाएं हाथों में डंडे लेकर आ गईं। महिलाएं हाथों में डंडे लिए कर्मचारियों के सामने खड़ी हो गईं। तकरीबन 15 मिनट तक महिलाएं बिजली कंपनी के लाइनमैन व कर्मचारियों से बहस करती रहीं। कभी डंडे दिखातीं, कभी ट्रांसफार्मर उतारने के लिए चेतावनी देती दिखीं।

बिजली कंपनी के कर्मचारियों के सामने डंडा लेकर खड़ी महिला।
खबरें और भी हैं...