- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Women39s Day Blood Loss In 30 Out Of 63 Women Health Workers Tested
महिला दिवस: 63 महिला स्वास्थ्य कर्मियों के परीक्षण में 30 में निकली खून की कमी
63 महिला स्वास्थ्य कर्मियों के परीक्षण में 30 महिलाकर्मी खून की कमी से परेशान मिलीं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तब मिली जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में महिला कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद सीएमएचओ ने निर्णय लिया कि अब हर सरकारी विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाकर किया जाएगा ताकि समय रहते वह गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच जाएं।
महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य माह का आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्त सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा कर उन्हें उपचार प्रदान किया जाना है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी के मुख्यातिथि और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा भार्गव की अध्यक्षता में महिला स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी ही बीमार नजर आए।
शिविर में सिविल सर्जन डॉक्टर एमएल अग्रवाल, आरएमओ डॉक्टर राजकुमार ऋषीश्वर, डॉ़़.़़़़ शीतल व्यास, डॉक्टर मोना गुप्ता, आरबीएसके कॉर्डिनेटर अखिलेश शर्मा, सुषमा जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ता एएनएम उपस्थित थे।
अब अन्य विभागों की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का भी होगा स्वास्थ्य परीक्षण
यूटीआई इंफेक्शन और हाइपर टेंशन का शिकार नजर आई महिलाएं
शिविर के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के 63 पंजीयन हुए। जिसमें 30 एनीमिया, 2 सीवर एनीमिया , 4 हाइपरटेंशन, 8 एसटीआई, 3 यूटीआई और 14 अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न समस्याओं से पीडित निकले। इन सभी महिलाओं को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनएस चौहान ने भी संबोधित किया और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण प्रस्तुत कर उपस्थित महिला स्वास्थ्य कर्मियों से श्रेष्ठ कार्य करने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दूरसंचार वाहिनी द्वारा चीफ एग्जिक्यूटिव हावा डॉ. सुषमा शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदा बेगम, शकुंतला ठाकुर, स्मिता वेरुलकर, सुशीला देवी, रूपा वेंगादेशन, संध्या अग्रवाल, सपना व वाहिनी की समस्त हिमवीर महिला सदस्य मौजूद थी। इस अवसर पर हिमवीर महिला सदस्यों एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिता भाषण, वाद-विवाद एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में सभी की सराहना की गई।
दूरसंचार वाहिनी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
परंपरागत कामकाज से िकलकर नए क्षेत्र में सहभागिता करें महिलाएं
आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है,जहां महिलाओं ने अपनी काबलियत का परचम न लहराया हो। महिलाओं में बुद्धि , शक्ति और पराक्रम की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें अवसरों की दरकार है। जिन्हें अवसर मिला उन्होंने हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल की। महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर सामाजिक विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सुंदरियाल ने कही। उन्होंने महिलाओं को परंपरागत कार्यों के साथ साथ नए क्षेत्रों में सहभागिता करने का सुझाव दिया। जहां महिलाओं की सहभागिता कम है, हमें वहां भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। हमें खुद अवसर की तलाश करना होगी। जब तक हम स्वयं सशक्त महसूस नहीं करेंगे, सामाजिक उपेक्षाओं का शिकार होते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओमवती भार्गव ने की। इस दौरान ममता सामाजिक संस्था की जिला संयोजक कल्पना रायजादा, माया मिश्र, पर्यवेक्षक रेखा श्रीवास्तव, परामर्शदाता उर्मिला निगम, कमलेश शर्मा ने भी विचार रखे।
जिला अस्पताल में महिला दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिवरि में चेकअप कराती नर्स।