पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने रेंजर पर लगाया रुपए छीनने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदरवास|एक युवक ने बदरवास रेंजर पर मारपीट और आठ हजार रुपए छीनने के आरोप लगाए हैं। युवक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

राजेश यादव पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम सींगन ने शिकायती आवेदन दिया है कि वह 7 मार्च को बिजली का बिल जमा करने अपने घर से बदरवास आ रहा था। मेरे पास राजकुमार रिजौदी वाले भी थे। शाम करीब 6.30 बजे जैसे ही रेंज के सामने पहुंचा तो फॉरेस्ट रेंजर महेश शर्मा मिले। मुझे देखकर बोलने लगे कि तेरा ट्रैक्टर बजरी पर चलता है, मुझे पैसे क्यों नहीं देता। मैंने कहा कि यदि मेरा ट्रैक्टर बजरी पर चलता है तो आप पकड़ लेना। इसी बात पर महेश शर्मा ने मेरी मारपीट कर जेब में रखे 8 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पक्ष जानने रेंजर महेश शर्मा के 9584684800 पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं िकया।
खबरें और भी हैं...