बीड़ी के लिए युवक को रोका, मोबाइल व बाइक लूट ले गए
शिवपुरी|खनियांधाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक को दो लोगों ने बीड़ी पीने के लिए रोका। फिर नगदी, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक सीताराम (32) पुत्र गोरेलाल केवट निवासी ग्राम झालौनी मजरा कोठी थाना बामौरकला ने खनियाधाना में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीताराम का कहना है कि वह 12 मार्च की शाम 5.30 बजे बाइक क्रमांक एमपी33 एमएन2051 से गोमुख मंदिर के पास खनियाधाना से निकल रहा था। तभी दो लोगों ने रोक लिया और बीड़ी मांगी। बीड़ी निकालते वक्त जेब में पैसे देख लिया। दोनों 2150 रुपए, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।