पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोरलेन बायपास पर कुचलने से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के नौहरीकलां गांव के पास फोरलेन बायपास रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है।

मंगलवार को मदन 26 पुत्र रमेश प्रजापति निवासी बाबू क्वार्टर कमलागंज को फोरलेन बायपास पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नौहरीकलां निवासी कमर सिंह रावत ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कमर सिंह दिशा मैदान के लिए जा रहा था, तभी फोरलेन बायपास पर लाश पड़ी देखी। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। होली के दिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन मृतक की पहचान मदन प्रजापति के रूप में हुई है। मदन फोरलेन बायपास पर कैसे पहुंचा, परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...