युवाओं ने एक हाथ से उठाई 60 किलो की नाल
मुढ़ैरी में हुआ नाल उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दम
ग्राम मुढ़ैरी में आयोजित प्रतियोगिता में एक हाथ से नाल उठाता पहलवान।
शिवपुरी| ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम राजा की मुढ़ैरी में होली मिलन समारोह के अवसर पर नाल उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव सहित आस-पास के युवा पहलवानों ने भाग लिया। इसमें सभी युवा पहलवानों ने नाल उठाओ प्रतियोगिता में 20 से 60 किलो तक का नाल उठाया गया।
इसमें खास बात यह रही कि नाल उठाने के लिए आस-पास के युवाओं ने बाजी मारने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन वह प्रतियोगिता में जीत हासिल नहीं कर सके। इसके बाद प्रतियोगिता में गांव के युवाओं ने ही सफलता हासिल की। इस मौके पर पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे।