पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Youth Was Going To Kill Enemy With Gun Shot To Stop Wife And Son Injured

बंदूक लेकर दुश्मन को मारने जा रहा था युवक, रोकने के लिए हुई खींचतान में चली गोली, पत्नी और बेटा जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प|ी का दायां हाथ जख्मी, ग्वालियर रैफर, घायल बेटा जिला अस्पताल में भर्ती

मझेरा गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक परिवार का व्यक्ति अपने दुश्मन को मारने के लिए 12 बोर की बंदूक घर से उठा लाया। बंदूक देखकर उसकी प|ी व बेटे ने रोकने की कोशिश की और खींचतान में बंदूक चल गई। बंदूक से निकले छर्रों से प|ी व बेटा जख्मी हो गया है। प|ी को ग्वालियर रैफर किया गया है। जबकि बेटा का जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज चल रहा है।

श्याम सिंह उर्फ वकील गुर्जर निवासी मझेरा का गांव के ही अजब सिंह से झगड़ा चल रहा था। साेमवार काे देर शाम दाेनाें के बीच झगड़ा हाे गया। झगड़े के चलते श्याम सिंह अपनी 12 बोर की बंदूक घर से उठा लाया। हाथ में बंदूक देखकर श्याम सिंह को उसी की प|ी मंजेश गुर्जर अाैर बेटे देवेंद्र व मोनू ने बीच में ही रोक लिया। वे श्याम सिंह से लौटने की कहने लगे। जब श्याम सिंह नहीं माना तो बंदूक छीनने लगे और इसी दौरान टिगर दबने से बंदूक चल उठी। बंदूक की गोली से निकले छर्रे से मंजेश गुर्जर (36) प|ी श्यामसिंह उर्फ वकील गुर्जर का दायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। वहीं देवेंद्र (17) पुत्र श्यामसिंह शरीर में छर्रे लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी में रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया। शुरूआत में परिजन स्पष्ट घटनाक्रम नहीं बता रहे थे। अगले दिन स्थिति स्पष्ट हो गई। देहात थाना पुलिस ने श्यामसिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 308 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

घायल देवेंद्र।

बंदूक से चली गोली से घायल महिला।
खबरें और भी हैं...