- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Zip General Meeting Will Be Held In Private Hotel For The First Time
जिपं: पहली बार निजी होटल में होगी साधारण सभा की बैठक
जिला पंचायत की 18 मार्च को होने जा रही बैठक चर्चाओं में
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 18 मार्च को बुलाई गई है। यह बैठक पहली बार किसी निजी होटल में होने जा रही है। होटल का किराया आदि को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन निजी होटल में आयोजित होने वाली यह बैठक चर्चाओं में आ गई है।
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक बायपास रोड स्थित होटल पीएस में बुलाई गई है। इसके लिए जिला पंचायत से विधिवत सूचना भी जारी की की गई है। जबकि अभी तक जिला पंचायत की बैठकें पोहरी रोड स्थित पुराने जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाती रहीं हैं।
बैठक दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों, पेयजल समस्या, सोशल ऑडिट तथा अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को निजी होटल में आयोजित करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।